|

जैसलमेर पुष्करणा न्याति ट्रस्ट के चुनाव संपन्न, ओझा बने दूसरी बार अध्यक्ष

जैसलमेर (कैलाश बिस्सा) जैसलमेर पुष्करणा न्याति ट्रस्ट, जैसलमेर के निर्वाचित कार्यकारिणी के 11 निर्वाचित सदस्यों में से आज पुष्करणा भवन में 5 पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ जिसमे
सर्वश्री कमल किशोर ओझा( अध्यक्ष)श्री शिव कुमार व्यास( उपाध्यक्ष)श्री कृष्ण आचार्य (प्रबंध ट्रस्टी ) श्री आनंद कुमार जगानी (कोषाध्यक्ष)श्री नटवर जोशी (सहप्रबंध ट्रस्टी)निर्वाचित हुए इसके अतिरिक्त 6 कार्यकारिणी सदस्य श्री महेंद्र बिस्सा श्री नटवर लाल व्यास श्री आनंद कुमार केविलिया श्री ललित कुमार व्यास श्री घनश्याम चुरा श्री रमेश चंद्र व्यास निर्वाचित हुए
इस कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री परमानंद कपटा सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री बृजमोहन छंगाणी एवं श्री रामचंद्र गोपा न्यात चौधरी श्री रमेश व्यास और श्री उम्मेद आचार्य द्वारा सभी निर्वाचित न्याति ट्रस्ट के पदाधिकारियों , कार्यकारिणी के सदस्यों एवं नुख से आये हुए गणमान्य प्रतिनिधियों का साफा व उपारना पहनाकर हार्दिक अभिनंदन किया साथ ही ट्रस्ट के विधान के अनुसार शपथ दिलवाई गई और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए
निर्वाचित न्याति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री ओझा ने अपने उद्बोधन में पूर्व कार्यकारिणी का भरपूर सहयोग का उल्लेख किया साथ ही नवीन कार्यकारिणी के सदस्यो से सहयोग की अपेक्षा करते हुए समाज के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक उत्थान में सहयोग का आह्वान किया
ओझा ने कहा कि नवीन कार्यकारिणी द्वारा पुष्करणा छात्रावास और मैरिज हाल गार्डन की रूपरेखा तैयार कर उसे अमल लाई जायेगी की जाएगी और इस कार्य को प्राथमिकता देगी
इसी अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी एवं सह निर्वाचन अधिकारियों का सफलता पूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने पर निर्वाचित ट्रस्ट मंडल ने साफा पहनाकर उपरना पहनाकर कर स्वागत किया गया सैकड़ों की तादाद में पुष्करणा भवन तालियों से गुंजायमान रहा

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button