|

खबर का असर- पुरानी इमारतों और जर्जर मकानों को लेकर ये आदेश हुए जारी

जैसलमेर( कैलाश बिस्सा) स्वर्णनगरी में जर्जर मकानो के संदर्भ बीते 6 दिन पूर्व द बीकानेर न्यूज ने जर्जर भवन और इमारतों की खबर प्रकाशित के पश्चात उच्च स्तरीय आदेशों के पालना करते हुए नगर परिषद के आयुक्त लजपाल सिंह सोढा मय जाब्ता कल सोनार दुर्ग में पहुंचे दुर्ग पर एक दर्जन जर्जर मकानों को चिन्हित किया गया।
उसमें 9 मकान जर्जर जीर्ण शीर्ण हालत में पाए गए और नोटिस चस्पा कर तीन दिवस में सुरक्षित उतारने के मालिकों को निर्देश जारी किए गए।
यदि उपरोक्त कार्रवाई मकान मालिकों द्वारा नहीं की गई तो सोमवार को स्वयं नगर परिषद उतरवाकर संबंधित मलिकों से राशि वसूल करेगी।

नगर परिषद द्वारा जर्जर मकानों की सुध तो ले लेली किंतु यमदूत के रूप में आसनी रोड के मध्य में स्थित दीवान सालम सिंह हवेली (मोती महल) जिसका एक भाग बीते वर्षों में वर्षा के कोहराम से ध्वस्त हो चुका था।
राष्ट्रीय धरोहर को देशी विदेशी सैलानी देखने आते है इस भाग को आज तक दुरस्त नहीं किया गया है आखिर आगामी वर्षा ऋतु में यदि यह भाग गिर गया तो निःसंदेह जाने अनजाने में सैकड़ों की तादाद में मूक और राहगीरी काल के ग्रास में समा भी जाए तभी प्रशासन हरकत में आएगा।
आखिर इसका जिम्मेदार कौन होगा ? यह एक सवालिया निशान बन चुका है तब प्रशासन स्वयं को जिम्मेदारी से सुरक्षित नहीं कर पाएगा।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button