|

ट्रेन की चपेट में आने से 38 वर्षीय युवक की मौत

बीकानेर। ट्रेन की चपेट में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सेरूणा थाना क्षेत्र के टेऊ निवासी रामस्वरूप (38) पुत्र पुरखाराम नायक के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सूरसार स्टेशन के पास रामस्वरूप ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका एक पैर कटकर अलग हो गया और चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

गंभीर रूप से घायल रामस्वरूप को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव और परिजनों में शोक छा गया है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button