|

​मोदी सरकार का बड़ा फैसला,केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) को लेकर दी बड़ी राहत

THE BIKANER NEWS:-नई दिल्ली, 18 अप्रैल 2026: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक बड़ी राहत दी है। सरकार ने मूल्य वृद्धि की भरपाई के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) की अतिरिक्त किस्त को मंजूरी दे दी है। यह नई दर 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।

​मुख्य अंश:

  • कितना बढ़ा DA: सरकार ने मूल वेतन और पेंशन पर महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत का इजाफा किया है।
  • नई दर: इस बढ़ोतरी के बाद अब महंगाई भत्ता मौजूदा 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा।
  • किसे मिलेगा लाभ: इस फैसले का सीधा फायदा लगभग 50.46 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और 68.27 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।

​खजाने पर कितना पड़ेगा असर?

​सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) दोनों में इस 2% की वृद्धि के कारण सरकारी खजाने पर सालाना कुल 6791.24 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

​यह वृद्धि सरकार के स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार की गई है, जो सातवें केंद्रीय वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशों पर आधारित है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button