|

बीकानेर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा से मिले पचीसियानिर्माणाधीन मेडिसिन विंग को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

THE BIKANER NEWS:-,श्रीमती सी एम मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट बीकानेर अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने नवनियुक्त संभागीय आयुक्त के बीकानेर पदस्थापन पर बुके देकर स्वागत किया और बीकानेर में निर्माणाधीन मेडिसिन विंग को लेकर विस्तृत चर्चा की | पचीसिया ने बताया कि बीकानेर छोटी काशी के रूप में विख्यात है | यहाँ के भामाशाहों ने बीकानेर में चिकित्सा, शिक्षा एवं पर्यायवरण के क्षेत्र में ऐसे आयाम स्थापित किये हैं जो इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखे गये हैं | पचीसिया ने बताया कि श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा अपनी जन्मभूमि बीकानेर में संभाग के मरीजों के हित में पीबीएम अस्पताल में 100 करोड़ से भी ज्यादा की लागत से 527 बिस्तर क्षमता की मेडिसिन विंग का निर्माण करवाया जा रहा है | ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य शिक्षा एवं चिकित्सा जैसे महत्त्वपूर्ण प्रकल्पों पर समाज से उपार्जित धन को समाज के लिए खर्च करना है और हमारा यह पूर्ण प्रयास भी रहेगा कि यह अस्पताल सुरक्षा एवं साफ़ सफाई की दृष्टि से भी पूरे राज्य में अपनी एक अलग पहचान बनाए | मेडिसिन विंग का निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है और जल्द ही इसका निर्माण पूर्ण कर इसे बीकानेर संभाग के रोगियों के हित में राज्य सरकार को समर्पित कर दिया जाएगा | संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने बताया कि किसी व्यक्ति का अपनी जन्मभूमि के लिए इतना लगाव होना सुनकर मन अभिभूत हो गया है तथा मूंधड़ा परिवार द्वारा जो मेडिसिन विंग के रूप में अद्भुत सौगात प्रदान की जा रही है इससे पूरे बीकानेर संभाग के रोगियों को लाभ मिलेगा |

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button