|

नयाशहर थाना क्षेत्र में एमडी के साथ युवक गिरफ्तार

बीकानेर। जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस महानिरीक्षक हेमंत शर्मा और पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर के निर्देशन में अलग-अलग थाना पुलिस टीमों ने दो सफल कार्रवाइयाँ करते हुए एमडी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

नयाशहर पुलिस ने गणेश फील्ड के पास कार्रवाई करते हुए आवेश नाम के युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.96 ग्राम एमडी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वहीं नोखा पुलिस टीम ने 3 फरवरी की शाम रोही नोखा गांव में कार्रवाई करते हुए रितिक नामक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 10.48 ग्राम अवैध एमडी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button