|

सुसाइड नोट छोड़कर 2 बेटियों के साथ महिला लापता: लिखा- ‘बेहोश होने तक पीटते हैं पति-सास’

THE BIKANER NEWSबीकानेर:राजस्थान के बीकानेर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा से तंग आकर एक महिला अपनी दो मासूम बेटियों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने अपनी बेटियों के साथ इंदिरा गांधी नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली है। नहर के किनारे महिला की चप्पल, लुगड़ी, गहने और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

शुक्रवार सुबह 10 बजे की है घटना

यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे छतरगढ़ थाना क्षेत्र के सतासर के पास की है। खाजूवाला डीएसपी अमरजीत चावला ने बताया कि सूचना मिलते ही छतरगढ़ थानाधिकारी नवनीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर नहर के किनारे महिला की चप्पल और ओढ़नी मिली। वहीं पास ही गले के हार से दबा हुआ एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।

सुसाइड नोट में छलका दर्द: “मुझे घंटों तक होश नहीं आता”

महिला द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में पति और सास पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। महिला ने लिखा है-

“मेरा पति और सास मिलकर मुझे रात में पीटते हैं। घंटों तक होश नहीं आता। मेरी सास शराब की आदी है। मैं अपनी बच्चियों को आत्महत्या करने के लिए साथ ले जा रही हूं। मेरी बच्चियों का वारिश कौन होगा? पुलिस से अपील है पति और सास के अलावा किसी और को झूठा दोषी नहीं ठहराया जाए। मैं बहुत परेशान हूं।”

एसडीआरएफ (SDRF) और गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। फिलहाल पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) की टीम और गोताखोरों की मदद से नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि महिला और उसकी दोनों बेटियों का पता लगाया जा सके। ग्रामीण भी अपने स्तर पर तलाश में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।

परिजनों से पूछताछ शुरू

पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट में लिखे आरोपों के आधार पर पुलिस ससुराल पक्ष और अन्य परिजनों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल महिला और बच्चियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button