|

बस की चपेट में आने से महिला की मौत

THE BIKANER NEWS बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के मुकाम के पास सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला बस से उतर रही थी, तभी बस चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया, जिससे महिला बस के पिछले टायर के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि हादसा बस से उतरते समय हुआ। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा बस चालक की लापरवाही के कारण हुआ, क्योंकि महिला के उतरते ही उसने बस को चलाना शुरू कर दिया था। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button