|

Weather:-बीकानेर में कड़ाके की ठंड का अलर्ट: तीन दिन तक चलेगी शीत लहर

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर।बीकानेरवासियों को आने वाले दिनों में कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने शहर में शीत लहर (Cold Wave) को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, 3 दिसंबर से 7 दिसंबर तक बीकानेर में शीत लहर का प्रभाव रहेगा, जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

अगले दो दिनों में बदलेगा मौसम

विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के भीतर बीकानेर का तापमान गिरकर 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। यह शीत लहर का दौर करीब एक सप्ताह तक जारी रहेगा, जिसके बाद तापमान के सामान्य होने की उम्मीद है।

मावठ की उम्मीद कम

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होंगे, लेकिन इस बार मावठ (सर्दी की बारिश) की संभावना बेहद कम है। आमतौर पर विक्षोभ के चलते हल्की रिमझिम बारिश होती है, लेकिन इस बार दिसंबर के अंतिम दिनों में ही बारिश के आसार बन सकते हैं। शेष पूरा महीना सूखा और ठंडा रहने का अनुमान है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button