|

बीकानेर में यहाँ मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

बीकानेर। शहर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना सामने आई। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र की है, जहां लालगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन के समीप एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला।

सूचना मिलते ही मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक के दाहिने हाथ पर “बलबीर” नाम का टैटू बना हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है, हालांकि उसकी शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।

घटना की जानकारी मिलने पर सामाजिक संगठनों के सेवादार भी मौके पर पहुंचे। ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सदस्य सोएब और राजकुमार खडग़ावत एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और पुलिस के सहयोग से शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा आसपास के क्षेत्र में पूछताछ के साथ-साथ मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button