|

कल शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

बीकानेर।जीएसएस/फीडर रख-रखाव एवं पेड़ों की छंटाई जैसे आवश्यक कार्यों के चलते शनिवार 27 दिसम्बर को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समयावधि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 03:00 बजे से सायं 05:30 बजे तक मेहता कूलर फैक्ट्री एरिया, कीन कॉलेज एरिया, बालाजी मंदिर एरिया, गढ़वाला रोड एरिया तथा नापासर चौराहा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इसी प्रकार प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक भीनासर 4 पोल, मुरली मनोहर मैदान, राम राज्य चौक एवं सुथारों का बास क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है तथा बताया है कि कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति पुनः सुचारु कर दी जाएगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button