प्राचीन रघुनाथजी मंदिर की छत गिरी, देवस्थान विभाग पर लापरवाही के आरोप,टला हादसा

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर। शहर के ऐतिहासिक चौतीना कुआं क्षेत्र स्थित प्राचीन रघुनाथजी मंदिर की छत का एक हिस्सा शनिवार को अचानक गिर गया। सौभाग्य से हादसे के समय मंदिर परिसर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, मंदिर की छत लंबे समय से कमजोर हो चुकी थी। एडवोकेट श्याम लदरेचा, जसवंत सिंह और पास के होटल संचालक ने देवस्थान विभाग को इसकी शिकायत कई बार की थी। अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण भी किया था, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
लोगों ने विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि शिकायतों को समय पर गंभीरता से लिया जाता तो यह हादसा टल सकता था।
मंदिर क्षेत्र के निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि प्राचीन धरोहर की तत्काल मरम्मत एवं संरक्षा के लिए कदम उठाए जाएं और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे ना हो।




































