पॉक्सो न्यायाधीश पुरोहित के निधन की खबर से न्यायिक जगत में शोक की लहर,पुष्करणा समाज ने खोया रत्न

THE BIKANER NEWS:-बीकानेरबीकानेर न्यायिक परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। पॉक्सो न्यायाधीश विश्व बंधु पुरोहित का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से जयपुर के EHCC अस्पताल में उपचाराधीन थे, जहां मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

स्वर्गीय पुरोहित के निधन की खबर से न्यायिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। जिला न्यायाधीश अतुल सक्सेना, कांग्रेस नेता मनीष पुरोहित सहित कई न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
उनका अंतिम संस्कार आज बीकानेर के चौखुटी स्थित श्मशानघाट में किया जाएगा।
बीकानेर न्यायिक सेवा में उनकी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशील दृष्टिकोण को लंबे समय तक याद किया जाएगा। पुरोहित के निधन से बीकानेर और पुष्करणा समाज ने एक नायाब रत्न खो दिया है।





































