गोचर भूमि में बने पानी के कुंड में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, गोचर भूमि में युवक शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस और सेवादार मौके पर। अब तक मिली जानकारी के अनुसार गेमनापीर रोड स्थित बिल्डिंग के सामने सरह नथानिया गोचर भूमि पर बने पानी के कुंड में शव होने की सूचना मिली जिसके बाद नाल पुलिस टीम व असहाय सेवा संस्थान व खिदमतगार खादिम सोसायटी के सेवादार एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और शव को कुंड से बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया, फिलहाल पुलिस शिनाख्त करने में जुटी हुई है। हालांकि सूत्रों के हवाले से ये भी जानकारी मिल रही है कि शव पिछले एक हफ्ते से लापता एक व्यक्ति ये शव हो सकता है। हालांकि इस मामलें को लेकर पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नही दिया है।






































