शैलेन्द्र यादव बने शहर जिलाध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, राजस्थान, जयपुर के अनुमोदन उपरान्त शैलेंद्र यादव को बीकानेर शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है।साथ ही पूर्ण राम को देहात जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।

इस अवसर पर यादव ने कहा कि प्रदेश आलाकमान ने जो जिम्मेदारी दी है। उसकी पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। प्रदेश में भाजपा की नीतियों से जनता ऊब चुकी है। सभी लोग कांग्रेस की तरफ आशा की निगाह से देख रहें हैं। आगामी चुनाव में पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सुशासन के मुद्दे पर चुनावी मैदान में रहेगी।
इस नियुक्ति पर सेवा के अध्यक्ष कोडाराम भादू,मीडिया प्रभारी शैलेश भादाणी से प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया एवं नवनियुक्त पदाधिकरियों को बधाई दी।




































