|

बीकानेर में दो जगहों पर मानव अंग मिलने से फैली सनसनी

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर के शहरी क्षेत्र में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कृषि मंडी और आरसीपी श्मशान भूमि (RCP Crematorium) के पास मानव अंग मिले। जानकारी के अनुसार, दोनों स्थानों पर मानव अंग के रूप में ‘पैर’ बरामद हुए हैं, जिसके बाद मंडी के व्यापारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है।


​पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सक्रियता दिखाते हुए मानव अंगों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि ये अंग श्मशान भूमि में दफनाए गए किसी शव के हो सकते हैं, जिसे किसी जानवर ने बाहर निकाल दिया हो।


​भाजपा नेता ने उठाए सवाल
भाजपा नेता भगवान सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच के लिए तुरंत एफएसएल (FSL) टीम का गठन किया जाए और सच्चाई सामने लाई जाए।
​फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि ये अंग वास्तव में कहां से आए हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button