गौशाला में मनाया सचिन पायलट का जन्मदिवस

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक के संयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय कांग्रेस के महामंत्री सचिन पायलट का जन्मदिन गौ शाला में गौ प्रसादी ,भजन , कीर्तन , गो आरती कर मनाया कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक के संयोजन में कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट का 47 वा जन्मदिन गौ शाला में गौ वंश के लिए चौदह क्विंटल प्रसादी खिलाकर मनाया गया इस के साथ भजन , कीर्तन , सत्संग कर के अनेक गौ भक्तों ने सचिन पायलट के उज्ज्वल राजनीतिक भविष् की कामना की इस अवसर पर कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक , देहात महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शशिकला राठौर , कांग्रेस सेवा दल के नर्सिंग दास व्यास ,एडवोकेट विनोद जोशी , मनोज पारीक, विष्णुदत्त ओझा, जगदीश जोड़ी, पृथ्वी सिंह पंवार ने विचार रखते हुए सचिन पायलट के राजनीतिक उज्जवल भविष्ट की कामना की। साथ ही परम गौ सेवक देवकिशन चांडक ने भी सचिन पायलट के राजनीतिक उज्जवल भविष्य की कामना की






































