|

आधे अधूरे सीवरेज कार्य से परेशान मोहल्ले वासियों ने प्रदशन की दी चेतावनी

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर में सीवरेज कार्य के चलते हर गली में सड़के खुदी पड़ी है,साथ ही आधे अधूरे काम से आमजन परेशान है। इस समस्या को लेकर वार्ड नं. 64 के पूर्व पार्षद और निवासियों ने जिला कलेक्टर,संभागीय आयुक्त, निगम आयुक्त तक को पत्र लिखकर अवगत करवाया है। भीमराज भादाणी ने बताया कि कोचरो की दादाबाड़ी के पास वाली भादाणी गली
के पास, बाबा रामदेव टैन्ट के सामने, गहलोत क्वार्टर,रामदेव जी मंदिर के पीछे अमीन जी घोडे-पाटिये वालो की गली मे धोबी तलाई पढ़ानो के मौहल्ले मे आधा-अधूरा कार्य किया गया है। समस्त
मोहल्ले वासी सिवरेज की समस्या व कंपनी के कार्मिको द्वारा संतोषजनक
जवाब नही देने की शिकायत करतें है। आपसे निवेदन है, कि आप इस्
संबंध में उचित कार्यवाही करे। सिवरेज की समस्या वर्तमान मे पूरे बीकानेर
में बदहाल है। कृपा करके कंपनी के हेल्पलाइन नम्बर, ढेकेदार के नम्बर
बोर्ड पर अंकित करवाना सुनिश्चित करें।

जहा पर सिवरेज कंपनी ने काम अधूरा किया है वही पर कंपनी के इंजीनियर धनंजय से सम्पर्क किया तो पहले तो उन्होंने मना कर दिया, कि मैं इंजीनियर नहीं हूँ, लेकिन बाद में किसी से नम्बर लेकर रवि माथुर (इंजीनियर) स बात की तो धनंजय ने आकर गली में निशिक्षण किया, फिर बोला कि वाटर’ लाईन की समस्या है, जब वाटर वर्क्स अधिकारी रवि चौधरी से सम्पर्क साधा, तो इन्होने सिवरेज इंजीनियर से बात की। फिर धनंजय ने ईद के बाद कार्य करवाने का आश्वासन दिया। नगर निगम के JEN दिपांशु से भी बात हुई लेकिन नगर निगम अधिकारीयों के टालमटोल की वजह से अधूरा कार्य अभी तक पूरा नही हो पा रहा है, इसके लिए मोहल्ला विकास समिति के भीमसेन यादानी व समस्त मोहल्ले वासी विरोध (रोष) प्रदर्शन करेगें। जिसके लिए आप स्वयं जिमेदार होंगे अन्यथा तीव्र कार्यवाही करने का कष्ट करें। भादाणी ने कहा कि अधिकारियों एवं सिवरेज इंजीनियर की मिली भगत से आम जनता परेशान हो रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button