|

बीकानेर परकोटे में मंदिर के पास मोबाइल टावर लगाने का विरोध,मोहल्लेवासियों ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

THE BIKANER NEWS:- ​बीकानेर शहर के परकोटे के भीतर स्थित बड़ा गणेश जी मंदिर के पास रंगा बगीची में एक निजी कंपनी द्वारा लगाए जा रहे मोबाइल टावर का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया है। इस संबंध में आज क्षेत्रवासियों ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर टावर का निर्माण कार्य तुरंत प्रभाव से रुकवाने की मांग की है।


​रेडिएशन और हादसों का खतरा
निगम आयुक्त को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि जिस स्थान पर टावर लगाया जा रहा है, वह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। पास ही शहर का प्रसिद्ध बड़ा गणेश मंदिर भी स्थित है, जहाँ प्रतिदिन हजारों दर्शनार्थी आते हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि टावर से निकलने वाला रेडिएशन बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है।


​नियमों की अनदेखी का आरोप
ज्ञापन में मदनलाल पुरोहित और अन्य निवासियों ने बताया कि रिहायशी इलाके में इस तरह की भारी संरचना खड़ा करना नियमों के विरुद्ध है। घनी बस्ती होने के कारण टावर गिरने या शॉर्ट-सर्किट होने से बड़ी दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि टावर लगाने से पहले किसी भी पड़ोसी से लिखित या मौखिक अनुमति नहीं ली गई है।


​कार्रवाई की मांग
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए इस मोबाइल टावर के निर्माण कार्य पर तुरंत रोक लगाई जाए। ज्ञापन देने वालों में मदनलाल पुरोहित, गौतम और अन्य कई मोहल्लेवासी शामिल थे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button