|

बीकानेर:पुष्करणा सावा की तैयारियों के चलते कल शहरी इलाकों में बंद रहेगी बिजली सप्लाई

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। बिजली विभाग द्वारा रविवार, 01 फरवरी 2026 को शहर के कई प्रमुख इलाकों में 3 घंटे की बिजली कटौती की घोषणा की गई है।

​विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आगामी पुष्करणा सावा 2026 को देखते हुए जीएसएस/फीडर के आवश्यक रख-रखाव और पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जाना है। इस वजह से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली:

​विभाग ने उन सभी क्षेत्रों की सूची जारी की है जहाँ बिजली बंद रहेगी। कृपया अपना क्षेत्र चेक कर लें:

भीतरी शहर: जोशी टेंट हाउस, हर्षोलाई बड़ा गवाड़, काशनंदी, नथानियों की सराय, नथानियों का चौक, मोहता चौक, मरूनायक मन्दिर, वैदों का चौक और सब्जी मंडी का क्षेत्र।

मुख्य शहर व आसपास: उस्ता बारी के बाहर, जुगल भवन के पास, भट्टड़ों का चौक, हरिजन बस्ती, हरोलोई हनुमान मन्दिर।

श्रीरामसर व हर्षोलाव क्षेत्र: श्रीरामसर, हर्षोलाव तालाब के पास, छोटा रानीसर, सुथारों की तलाई, डारा भवन, कुटा डूंगरी।

शीतला गेट व नया शहर: शीतला गेट (अंदर-बाहर), ताजिया चौकी, पिंजरा पोल गौशाला, नया शहर पानी की टंकी, एम-एम ग्राउंड के पीछे का एरिया, रिलायंस टावर (डी.टी.आर के पास), ईदगाह बड़ी मस्जिद के सामने।

नथुसर बास व आसपास: पुष्करणा स्टेडियम के पीछे का एरिया, विवेक नाथ बगीची, नथुसर कुआ (अशोक जी की चौकी के पास का एरिया), भेरू जी चौक (नाथूसर बास), लोड-मोड के बगीची के पास, ब्रह्म बागीची के पास, चेतनानंद रोड, मूंधड़ा बगेची नत्थुसर टंकी, नत्थुसर गेट।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button