|

प्रोफेसर डॉ.बिनानी के कविता संग्रह”काव्य-सरोज” का लोकार्पण कल

       पूर्व प्रिंसिपल, चिंतक व लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी द्वारा लिखित पुस्तक "काव्य - सरोज" (हिन्दी कविता संग्रह) का लोकार्पण 13 जुलाई रविवार को सायंकाल 5.15 बजे होगा । लोकार्पण कार्यक्रम के समन्वयक वरिष्ठ कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नवकिरण सृजन मंच एवं बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मॉडर्न मार्केट स्थित बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल सभागार में आयोजित होगा । प्रोफेसर डॉ.बिनानी के कविता संग्रह के इस लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी और वरिष्ठ कवि-कथाकार कमल रंगा होंगे । अध्यक्षता बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी करेंगे । लोकार्पण कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक हरि शंकर आचार्य और स्वागताध्यक्ष वरिष्ठ व्यंग्यकार एवं संपादक प्रोफेसर डॉ. अजय जोशी होंगे । लोकार्पित पुस्तक पर पत्र वाचन सह-आचार्य(कॉलेज शिक्षा) डॉ. गौरी शंकर प्रजापत करेंगे । कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ कवि-लेखक गिरिराज पारीक होंगे । संयोजक गिरिराज पारीक ने बताया कि इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ.बिनानी का बीकानेर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वागत-सम्मान भी किया जाएगा ।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button