|

RAMESHWAR DUDI PASSES AWAY कांग्रेस के कद्दावर नेता रामेश्वर डूडी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर बीकानेर:राजस्थान की राजनीति में अपनी सादगी और संघर्षशील छवि के लिए पहचान रखने वाले कांग्रेस के कद्दावर नेता रामेश्वर डूडी का देर रात 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार थे और कोमा में थे. कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के अनुसार, डूडी ने अपने बीकानेर स्थित निवास पर शुक्रवार देर रात अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे बीकानेर की जाट बगीची में किया जाएगा.

27 अगस्त 2023 को जयपुर में डूडी को ब्रेन हेमरेज हो गया था, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था. पिछले 2 साल से डूडी का दिल्ली में इलाज चल रहा था और कुछ दिन पहले ही उन्हें बीकानेर स्थित उनके निवास पर लाया गया था. उनके घर में ही ICU वार्ड तैयार किया गया था और डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था.

कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक:रामेश्वर डूडी के निधन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है. कांग्रेस नेता जसवंत सिंह गुर्जर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “किसान नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री रामेश्वर डूडी जी के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ. कुछ समय पहले ही बातचीत हुई थी, और कुछ देर बाद उनके अस्पताल ले जाने की सूचना मिली, फिर उनकी वह मधुर वाणी कभी सुनाई नहीं देगी, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें.”

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button