कल शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

बीकानेर। जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ों की छंटाई एवं अन्य अत्यावश्यक कार्यों के चलते शुक्रवार 13 फरवरी को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समयानुसार विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक पब्लिक पार्क एरिया, तुलसी सर्किल, एक्सईएन ऑफिस तथा राजविलास कॉलोनी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
दोपहर 03:30 बजे से सांय 05:30 बजे तक एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय फीडर नं. 5 से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।
इसी प्रकार प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक हरिजन बस्ती, डूडी पेट्रोल पंप, अंत्योदय नगर तथा हसन पार्षद वाले डीटीआर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
प्रातः 10:50 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक ठाकर फर्नीचर डीटीआर के पास, सेखों का मोहल्ला, रोशनी घर चौराहा के आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक दैनिक भास्कर कार्यालय के बाहर, केसर देसर चौक, नोबल पब्लिक स्कूल एवं सेंट पब्लिक स्कूल के आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अतिरिक्त प्रातः 07:00 बजे से 08:00 बजे तक करणी औद्योगिक क्षेत्र फीडर नं. 6 में बिजली कटौती की जाएगी।





































