मिस्टर बीकानेर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन: विधायक जेठानंद व्यास ने किया अनावरण

THE BIKANER NEWS: युवाओं को नशे से दूर रखने में सहायक होंगी ऐसी प्रतियोगिताएं: जेठानंद व्यास

बीकानेर। स्व. एडवोकेट युगल नारायण पुरोहित की स्मृति में ‘जिला बॉडीबिल्डिंग संगम बीकानेर’ और ‘वाई.एन.पी. फिटनेस एंड जिम’ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 27 दिसंबर को आयोजित होने वाली ‘मिस्टर बीकानेर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता’ के पोस्टर का आज विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास रहे।
नशे के खिलाफ स्वस्थ शरीर का संदेश
पोस्टर विमोचन के दौरान विधायक जेठानंद व्यास ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में जहां युवा नशे की ओर अग्रसर हो रहे हैं, वहां इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि बॉडी बिल्डिंग जैसी गतिविधियों से युवा न केवल खुद को फिट और स्वस्थ रख सकेंगे, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी जाएगा।
खिलाड़ियों के लिए नि:शुल्क प्रवेश
संगम के सचिव एडवोकेट कपिल नारायण पुरोहित ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रोत्साहित करना है। इसी को ध्यान में रखते हुए, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियो से कोई भी प्रवेश शुल्क (Entry Fee) नहीं लिया जाएगा।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर वरिष्ठ बॉडी बिल्डर सत्यनारायण व्यास, पूर्व मिस्टर राजस्थान उमेश पुरोहित, सरजू नारायण पुरोहित, धनु थानवी, आशा आचार्य, भंवर पुरोहित, आनंद जोशी, एडवोकेट त्रिलोक नारायण, एडवोकेट सुरेश नारायण, गंजिया महाराज, तनुज हर्ष, पवन शर्मा, आज़ाद उपाध्याय, और महेश सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।





































