शहर के इस थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवन लीला

बीकानेर। बीती रात शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 24 वर्षीय महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र के कादरी कॉलोनी की है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े बारह बजे रेशमी पत्नी कालूराम ने घर में बने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जब परिजनों को इसका पता चला, तो तत्काल सामाजिक संगठनों के सेवादार और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।





































