बीकानेर में दर्दनाक हादसे में एक की मौत

THE BIKANER NEWS. बीकानेर। लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र में ट्रक चालक की लापरवाही से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार चालक की मौत हो गई। यह हादसा 26 दिसंबर की सुबह करीब 5 बजे भारतमाला रोड पर हुआ।

इस संबंध में छोटी सींगर, सीकर निवासी विजयपाल ने लूणकरणसर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके पिता कार से भारतमाला मार्ग पर जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक लापरवाहीपूर्वक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही कार ट्रक से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।





































