हीरालाल सोभागमल रामपुरिया विद्यालय मे हुआ शपथ ग्रहण समारोह

हीरालाल सोभागमल रामपुरिया विद्यालय मे अणुव्रत विद्यार्थी परिषद् छात्र सलाहकर परिषद् सत्र 2025-26 के लिए
चयनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एंव अणुव्रत प्रेरणा संगोठीवार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमान राजेन्द्र कुमार सेठिया सेवानिवृत अतिरिक्त आयुक्त उद्योग एंव वाणिज्य विभाग राजस्थान सरकार, जयपुर समारोह में अणुव्रत समिति बीकानेर के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
रहे।
सर्वप्रथम अणुव्रत विद्यार्थी परिषद् एवं छात्र सलाहाकार परिषद् के पदाधिकारियों ने संमवेत स्वर में शाला प्रार्थना गीत
से इस समारोह का शुभारम्भ किया। श्री झँवरलाल गोलछा निर्वतमान अध्यक्ष व श्री बाबूलाल जैन एंव श्री सुरेश कुमार मोदी द्वारा अणुव्रत गीत “सयम मय जीवन हो” का उच्च स्वर में संगान किया।
शाला प्रधानाचार्या श्रीमती अनुराधा जैन ने समारोह में उपस्थित सभी सम्माननीय आंगतुकों का स्वागत अभिवादन
किया। श्री भँवर लाल गोलछा अध्यक्ष अणुव्रत समिति बीकानेर ने अपने संबोधन में अणुव्रत छात्र सलाहकार परिषद् एंव अणुव्रत विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों को पद के अनुरूप सौंपे गये कार्य को निष्ठा व लगन से करने की प्ररेणा देते हुए चालू वितीय वर्ष में अणुव्रत से संबंधित कार्यो का आंकलन करते हुए प्रथम, द्वितीय एंव तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों को वार्षिक उत्सव पर सम्मानित किये जाने की घोषणा की ।
समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमान राजेन्द्र जी सेठिया को शाला प्रधानाचार्या ने साफा एंव माला अर्पण एंव विद्यालय स्मारिका व अणुव्रत समिति द्वारा अणुव्रत अंगवस्त्र व अणुव्रत डायरी से सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि द्वारा ” अणुव्रत विद्यार्थी परिषद् एवं छात्र सलाहाकार परिषद” पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई । अंतिमा तंवर छात्र सलाहाकार परिषद् ने अपने संबोधन में स्वंय एंव पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय के विकास हेतु निरंतर प्रयास करने हेतु आश्वस्त किया। सुश्री संध्या तापड़िया अध्यक्ष अणुव्रत विद्यार्थी परिषद् ने अपने संबोधन में सभी पदाधिकारियों के साथ मिल कर टीम भावना से अणुव्रत आदोलन के कार्यक्रम एंव अणुव्रत आचार सहिता के नियमों का नियमित रूप से पालन करवाने हेतु प्रयास करने की प्ररेणा दी।
सुरजाराम पुरोहित उपाध्यक्ष अणुव्रत समिति बीकानेर ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को अणुव्रत आचार संहिता का पालन करने का संदेश देते हुए आज के इस भव्य आयोजन के लिए अणुव्रत समिति एंव शाला प्रधानाचार्या का आभार व्यक्त किया।
समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमान राजेन्द्र सेठिया ने अपने उद्बोधन में अणुव्रत की संक्षित परिभाषा व विद्यार्थी जीवन
अणुव्रत कि उपयोगिता, अणुव्रत को जीवन में कैसे अपनाए आदि प्रसंगों का उल्लेख करते हुए इन्हें जीवन में साकार करने
हेतु प्रेरित किया।
श्री बाबूलाल जैन मंत्री अणुव्रत ने मुख्य अतिथि एंव शाला प्रधानाचार्या का इस समारोह के आयोजन के लिए अभार
व्यक्त करते हुए आगे भी समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने का आग्रह किया।
इस भव्य समारोह का व्यवस्थित एंव कुशल संचालन श्री प्रेम नारायण तिवाड़ी शाला अध्यापक द्वारा किया गया ।





































