|

आकाशीय बिजली गिरने से अनाथ हुये किसान परिवार को संबल प्रदान करवाने हेतु नोखा विद्यायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर,आकाशीय बिजली गिरने से हुई युवक की मौत के बाद नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पर, पत्र में बताया कि मेरे विधानसभा क्षेत्र नोखा के ग्राम बंधड़ा के किसान श्री नारायणराम जी जाट दिनांक 06.09.2025 को अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे, इसी दरम्यान करीब सांय 6.15 बजे के आस पास अचानक उन पर आकाशीय बिजली गिर गयी । आकाशीय बिजली गिरने से श्री नारायणराम जी जाट बुरी तरह झुलस गये और उनकी मौत हो गयी। श्री नारायण राम जी जाट के परिवार में वे अकेले कमाने वाले थे। प्रकृति के कहर से उनकी मौत के बाद उनका परिवार बेसहारा और एक तरह से अनाथ हो गया है। किसान परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद नाजुक है । माननीय से आग्रह पूर्वक निवेदन है कि किसान की मौत खेत में उनके कार्यस्थल पर
कृषि कार्य के दौरान अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुये आकाशीय बिजली से हुयी है। उनकी मौत
के बाद अब उनके घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा, ऐसे में उनके परिवार के एक सदस्य को
अनुकम्पा आधार पर राजकीय सेवा में अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश राज्य सरकार के
अधिकारियों को प्रदान करते हुये, मृतक किसान के परिवार को प्राकृतिक आपदा राहत कोष व
राज्य सरकार के राजकोष से विशेष राहत पैकेज के माध्यम के अधिकतम आर्थिक सहायता
दिलवाकर राहत प्रदान कर अनुगृहीत करवावें ।
सादर ।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button