|

शहर के इस थाना क्षेत्र से नाबालिग लापता, परिजनों ने लगाए युवक पर आरोप

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में सियाणा निवासी रणजीत पर आरोप लगाते हुए बताया कि 5 दिसंबर की रात करीब 1 बजे आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चल पाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच का जिम्मा थानाधिकारी सुषमा कुमारी को सौंपा है। नाबालिग की तलाश और आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम सक्रिय कर दी गई है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button