|

नई सिविर लाइन डालने हेतु जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, गहलोत पाईप फैक्ट्री के पीछे, गंगाशहर में नई सिविर लाईन डालने के लिए जिला कलेक्टर को सौपा प्रार्थना-पत्र, गोविन्द पुरोहित पश्चिम विधानसभा सचिव – जस्सूसर गेट मण्डल, कांग्रेस कमेटी ने बताया की उपर्युक्त विषयान्तर्गत जिला कलेक्टर को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर निवेदन किया है कि हम सभी मौहल्लेवासीगण गहलोत पाईप फैक्ट्री के पीछे (हनुमान जी की बाड़ी) निवासी हनुमान जी की बाड़ी हमारे मौहल्ले में रहने वाले है। निवास क्षेत्र में सिविर लाईन नहीं है। सिविर लाईन नहीं होने से वहां के वाशिंदों को पानी निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
अतः आपसे नम्र निवेदन है कि गहलोत पाईप फैक्ट्री के पीछे हनुमान जी की बाड़ी में सिविर लाईन डलवाने का आदेश प्रदान करें और वहाँ के मौहल्लेवासियों को नए कनेक्शन उपलब्ध कराने का आदेश प्रदान करें। यदि समय रहते इन लोगों की मांग की पूर्ति नहीं होती है तो समस्त मौहल्लेवासी एक जन आन्दोलन करेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपके विभाग की होगी। अतः आपसे निवेदन है कि 15 दिनों में इस जन समस्या का समाधान कराए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मोहल्ले वासी साथ रहे

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button