निरामया ट्रस्ट ने जिला अस्पताल में किए उपकरण भेंट

बीकानेर।निरामया ट्रस्ट के माध्यम से राजकीय एसडीएम जिला अस्पताल में बुधवार को जनहित में महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों का दान किया गया। मोहता चौक निवासी दीपक हर्ष ने अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमती संतोष हर्ष की स्मृति में सिजेरियन ऑपरेशन के दो पूर्ण इंस्ट्रूमेंट सेट अस्पताल अधीक्षक को सुपुर्द किए। वहीं बड़ा बाजार निवासी दीपक सारडा ने ऑपरेशन थिएटर में उपयोग में आने वाली ओटी स्लिपर्स जनहितार्थ अस्पताल प्रशासन को भेंट की।

इस अवसर पर निरामया ट्रस्ट की सचिव डॉ. मोनिका रंगा एवं ट्रस्ट सदस्य गौरव व्यास विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ. प्रवीण पेंसिया, डॉ. अमित अरोड़ा, ओटी इंचार्ज.सहित चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने इस नेक पहल की सराहना करते हुए दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।
डॉ. मोनिका रंगा ने बताया कि निरामया ट्रस्ट भविष्य में भी जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में इस प्रकार के सेवा कार्य लगातार करता रहेगा, जिससे आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।
I




































