|

बीकानेर में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन युवक गिरफ्तार

बीकानेर। जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आईजी और एसपी के निर्देशों पर चल रही सख्त कार्रवाई के दौरान देशनोक पुलिस टीम ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध एमडी ड्रग बरामद की है।


जानकारी के अनुसार, थाना अधिकारी सुमन शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29–30 तारीख की रात गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा, जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 8 ग्राम 28 मिलीग्राम अवैध एमडी बरामद की गई।


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बजरंग, रविंद्र और रामगोपाल के रूप में की है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया और किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की आगे की जांच SHO राजीव रायल को सौंपी गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button