देर रात लगी आग से तीन घर आये चपेट में,पशुशाला जलकर राख,कोई जनहानि नही

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर में कल देर रात लगी आग, एक साथ तीन घर आये चपेट में। अब तक मिली जानकारी के अनुसार घटना नोखा थाना क्षेत्र के खारा गांव की बताई जा रही है जहाँ शनिवार देर रात भीषण आग ने तीन घरो को चपेट में ले लिया। रात करीब तीन बजे के आसपास बस्ती राम, पन्नाराम और भैराराम के घरों में अचानक की लपटें दिखाई दी।देखते ही देखते लपटों ने तीनों मकानों को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर कुछ घण्टो मेंआग पर काबू पाया। फायरमैन बजरंग चिताणा नें बताया कि आग की इस घटना में तीनों परिवारों की पशुशालाएं, एक मोटरसाइकिल और बड़ी मात्रा में चारा जलकर राख हो गया। वंही पशुशाला में खड़ी एक केम्पर गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई थी जिसे दमकलकर्मियों की सूझबूझ से बचा लिया गया। आग इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। हालांकि, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
फायरमैन बजरंग चिताणा का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन संभवतः यह शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी से भड़की हो सकती है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने मौके का मुआयना कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।




































