मानवता हुई शर्मसार, कंटीली झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची

THE BIKANER NEWS. जैसलमेर( कैलाश बिस्सा)कांटो से भरी झाड़ियों में नवजात कन्या को कपड़े में लपेटकर फेक दिया गया। यह घटना बुधवार बीती रात पीटीएम थाना क्षेत्र की है।चलते राहगीरों ने नवजात कन्या के क्रंदन की आवाज सुनकर तत्काल पुलिस को सूचना दी है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जवाहिर चिकित्सालय में भर्ती किया गया नवजात शिशु की देखरेख चिकित्सकों द्वारा की गई वर्तमान में नवजात कन्या की स्थिति खतरे से बाहर है।

शिशुगृह के अधीक्षक हेमाराम जरनल की निर्देशन में शिशुगृह की मैनेजर प्रियांशा चौहान केयर टेकर कौशल्या और गीता बिस्सा ने संरक्षण में लेकर नवजात की देखभाल कर रहे है बच्चे को चिकित्सालय से डिस्चार्ज करके शिशुगृह संरक्षण में लाया जाएगा।
नवजात कन्या को नुकीली कांटो से भरी झाड़ियों में फेक देना यह एक हत्या का प्रयास किया गया ममता शर्मसार हो चुकी है निर्दयी माता पिता निःसंदेह अपराधी की श्रेणी में आते है प्रश्न उठता है क्या कन्या का जन्म अपराध है?
राज्य सरकार एवं माननीय न्यायालय इसे संज्ञान में लेकर उपरोक्त दोषी माता पिता की सघन तलाश कर कड़ी सजा के दायरे में लेना अनिवार्य है।
भविष्य में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने का कोई भी दंपति पुत्र की चाह में किसी नवजात बालिका की बलि देने का दुस्साहस नहीं कर सके।





































