शिक्षक पिता की स्मृति में पुस्तकालय को फर्नीचर समर्पित

जैसलमेर-कैलाश बिस्सा। पुष्टिमार्गीय हवेली संगीतज्ञ तथा भागवत सुबोधनी के मर्मज्ञ वासुदेव हर्ष द्वारा अपने स्वर्गीय पिता श्री राधोमल जी हर्ष की स्मृति में अमर शहीद सागरमल गोपा हायर सेकंडरी स्कूल में विद्यालय की आवश्यकतानुसार पुस्तकालय में 24 हजार रुपये लागत की फर्नीचर सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। उल्लेखनीय है कि श्री राधोमल हर्ष स्वयं 25 वर्ष तक अपनी सेवाएं अमर शहीद सागरमल गोपा हायर सेकंडरी स्कूल में दे चुके हैं।स्व. राजकमल हर्ष की पहचान तत्कालीन शासकीय संगीतज्ञ के रूप में विख्यात है। स्वयं वासुदेव हर्ष हर साल गौ सेवा के लिये अपनी सेवाएं देते रहते हैं ।आपने गोविन्दसर व बांकेबिहारीजी में भागवत कथा का वाचन भी किया है तथा उसका समस्त चढावा गौ सेवा में समर्पित किया है।




































