निःशुल्क कैप्सूल स्टेज लाइटिंग कार्यशाला 21 को

संकल्प नाट्य समिति के तत्वाधान में आगामी 21 सितम्बर को टाउन हाल में युवा रंगकर्मियों के लिये एक दिवसीय निःशुल्क कैप्सूल स्टेज लाइटिंग कार्यशाला का आयोजन में किया जा रहा है ।

यह जानकारी देते हुवे वरिष्ठ रंगकर्मी प्रदीप भटनागर ने बताया की इस कार्यशाला में देश के ख्याति प्राप्त स्टेज लाइट विशेषज्ञ गगन मिश्रा प्रतिभागियों को स्टेज लाइटिंग का सैद्वांतिक व व्यवहारिक प्रशिक्षण देंगे। आयोजन के समन्वयक वसीम राजा कमल ने बताया की इस कार्यशाला में नगर के 20 युवा रंगकर्मी भाग ले रहे हैं ।





































