|

रोजगार सहायता शिविर 24 को: राजकीय आईटीआई (पुरुष) में होगा आयोजित


बीकानेर, 15 जुलाई
। जिला प्रशासन के निर्देशन में उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा 24 जुलाई को राजकीय आईटीआई (पुरुष) में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा।

कार्यालय के उपनिदेशक हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि शिविर में बीकानेर सहित देश और राज्य की प्रमुख कंपनियों द्वारा जिले के बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार सहायता और विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्वरोजगार एवं रोजगार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोलर, फाइनेंस, फूड प्रोडक्ट, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, इंश्योरेंस और सिक्योरिटी गार्ड आदि निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थानों ने रोजगार सहायता शिविर के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। जिले के स्थानीय नियोजन भी इसमें भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर के लिए नियोजक रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 0151-2226721 पर कार्यालय समय में संपर्क कर सकते हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button