शहर में यहां शव मिलने से फैली सनसनी,नही हुई अभी तक शिनाख्त


बीकानेर। शहर में गुरुवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मोहता सराय स्थित सोहन जी की बाड़ी के पास एक गली में करीब सवा बारह बजे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला।
घटना की सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

वहीं सामाजिक संस्थाओं खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ता भी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे।
कार्यकर्ताओं की सहायता से शव को पुलिस की निगरानी में पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और न ही मौत के कारणों का खुलासा हो सका है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।




































