|

एक बार फिर से बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने, करंट की चपेट में आने से तीन गायों की मौत,इस महीने में ही दस गौवंस की गयी जान करंट से,”एक टीम प्रयास” करेगी जलाभिषेक

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर, बीकानेर में मानसून की बरसात बेजुबान जानवरो और गोवंश के लिए आफत बनकर बरस रही है,साथ ही बिजली विभाग की लापरवाही से इनकी दुःखद मौत हो रही है। लेकिन बिजली विभाग कोई उचित कदम इनकी सुरक्षा के लिए नही उठा रहा है,गली मोहल्ले में जगह जगह लगे बिजली के पोल में करंट दौड़ने लगता है और इसकी चपेट में आने से गौवंस की मौत हो रही है । टीम प्रयास ने बताया कि आज सुबह भी तीन गायों की करंट लगने से मौतहुई है।। मिली जानकारी के अनुसार पंडित जी पेट्रोल पंप के पास डूडी कांटा के सामने वाली गली में सुबह करंट की चपेट में तीन गायों के आने की सूचना पर “एक प्रयास टीम” के सदस्य पहुचे, वहां जाकर देखा तो ये गौवंस करंट लगने से बेसुध पड़े थे,टीम प्रयास के पृथ्वीराज व्यास ने वहा डॉक्टर को बुलाया लेकिन इन गायों को बचाया नही जा सका, उन्होंने बताया कि बिजली कंपनी बीकेईएसएल की लापरवाही से तीन गायों की मौत हो हुई है। इस से पहले भी मुरलीधर कॉलोनी और अन्य जगहों पर करंट की चपेट में आने से कई गायों की मौत हुई है, हर बरसात के बाद करंट से होती है गायों की मौत। इंसान मरे तो होता मुकदमा, मिलता है कड़ी सजा फिर गायों की मौत पर क्यूं नही, बिजली विभाग इनकी सुरक्षा के लिए कोई उपाय नही कर रहा है, साथ ही टीम एक प्रयास कल यानि 13 जुलाई को इन गौवंस की रक्षा के लिए और बिजली विभाग की सद्बुद्धि महादेव जी का अभिषेक करेंगे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button