|

कोडमदेसर भैरूंजी मंदिर में चोरों का ‘डबल अटैक’ एक ही दिन में दो महिलाओं के गले से सोने के जेवर पार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर, 2 फरवरी। बीकानेर के प्रसिद्ध कोडमदेसर भैरूंजी मंदिर में रविवार को आस्था के बीच अपराध की दो बड़ी वारदातें सामने आईं। यहाँ दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने दो अलग-अलग घटनाओं में दो बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाया और कुल करीब सवा तीन तोला (3.25 Tola) सोने के आभूषण पार कर लिए। हैरानी की बात यह है कि दोनों वारदातों में चोरी करने वाली महिलाएं ही हैं, जो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं।
​पहली वारदात: कोलकाता निवासी महिला की सवा तोला चेन तोड़ी
जिसकी शिकायत गजनेर थाने में दर्ज करवाई है।
पीड़िता के पति ने बताया कि रविवार (01.02.2026) दोपहर करीब 1 बजे वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दर्शन करने गए थे।
​जैसे ही वे दर्शन कर रहे थे, उसी समय भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात महिला ने पीछे से उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन तोड़ ली।
चोरी गई चेन का वजन करीब सवा तोला (1.25 tola) बताया गया है। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर एक अज्ञात महिला चेन तोड़ते हुए पाई गई है।

​दूसरी वारदात: संतोष देवी का मादलिया और लॉकेट चोरी
इससे पहले, संतोष देवी (60), निवासी बांदराबास, बीकानेर ने भी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वे अपनी बेटी और दामाद के साथ दर्शन करने आई थीं। लाइन में खड़े रहने के दौरान किसी महिला ने उनके गले से सोने का मादलिया और सोने का फोटो फ्रेम (लॉकेट) पार कर लिया। इनका वजन करीब 2 तोला बताया जा रहा है।

दोनों मामलों में गजनेर थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। दोनों ही वारदातों में सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध महिलाएं दिखाई दी हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर इस ‘लेडी गैंग’ की तलाश कर रही है। एक ही दिन में दो वारदातों से श्रद्धालुओं में रोष और भय का माहौल है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button