|

सरकारी योजना में मिली दिव्यांग युवक को स्कूटी,डीलर पर सर्विस में लापरवाही के आरोप!

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, सरकारे दिव्यांगों के लिए अच्छी योजनाएं लाकर उनको फायदा देती है जिसे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी आसान हो जाए। लेकिन कभी कभी उन योजनाओं में मिले सामान परेशानी बन जाते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमे डीलर द्वारा स्कूटी को ठीक नही करने की वजह से हादसा होते बचा।
प्रताप बस्ती वाल्मीकि मोहल्ला माता जी मंदिर के सामने रहने वाले दिव्यांग चोरू राम चांवरिया ने बताया की तीन साल पहले सरकार द्वारा उसको हीरो कंपनी की हीरो मेस्ट्रो स्कूटी मिली थी। जो काफी समय से बार बार खराब हो रही है,अचानक चलते चलते बंद हो जाती है,बार बार स्टार्ट करने पर कई बार हो जाती है और कई बार नही भी होती। जिसकी वजह से कई बार हादसे होते होते बचे है। कुछ दिन पहले भी जब में नोखा रोड पर जा रहा था तो स्कूटी अचानक से बंद हो गयी और फिर स्टार्ट नहीं हुई और पीछे से कार वाले ने टक्कर मार दी जिससे में दिव्यांग कार के नीचे आते आते बचा,कार की टक्कर से स्कूटी लगभग दस पंद्रह फीट दूर चली गई। दिव्यांग ने आरोप लगाते हुए बताया की कंपनी के डीलर राजाराम धारणिया ऑटो मोबाइल गोगागेट पर बार बार जाता लेकिन ठीक नही करते है जब की स्कूटी अभी तक 2साल की और वारंटी में है। दिव्यांग ने बताया कि ऐसा कई बार होता है कि स्कूटी स्टार्ट ही नही होती।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button