|

शहर के इस थाना क्षेत्र में घर मे मिले दम्पति के शव,क्षेत्र में फैली सनसनी

THE BIKANER NEWS. लूणकरणसर।थाना क्षेत्र के कालवास गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पति द्वारा पत्नी की हत्या करने के बाद स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। इस दोहरे घटनाक्रम से गांव सहित आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।


मृतक के पुत्र लखबीर बावरी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव के पास खेत में ढाणी बनाकर रहता है, जबकि उसके 60 वर्षीय पिता धनपत राम और मां जीतो बावरी गांव स्थित मकान में अकेले रहते थे। बुधवार सुबह उसका पुत्र मोबाइल चार्ज कराने के लिए दादा-दादी के घर पहुंचा। वहां उसने दादा को घर के बाहर फंदे से लटका हुआ देखा, जबकि दादी घर के अंदर कमरे में लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिली।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर लूणकरणसर थाना अधिकारी गणेश कुमार विश्नोई मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाया गया।
पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और साक्ष्य जुटाने के साथ गहन जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button