नयाशहर थाना क्षेत्र में मारपीट और धमकी देने के आरोप,मामला दर्ज

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर, बीकानेर के नयाशहर थाने में मारपीट और धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला 17 अक्टूबर का है।पीड़ित ने बताया की पहले जब शिकायत लेकर थाने गया तब मामला दर्ज नही किया गया था और एसपी कार्यालय से लिखित आदेश लाने को कहा गया। पीडित द्वारा 24
अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में परिवाद पेश करने के बाद मामला जांच में लिया गया। और मामला धारा 126 (2) एवं 115 (2) बीएनएस के अंतर्गत पाया गया। परिवादी रामेश्वरलाल पुत्र बुधाराम, निवासी चौखुंटी फाटक, गजनेर रोड, नायकों का मोहल्ला, बीकानेर ने अपनी शिकायत में बताया कि 17 अक्टूबर को सुबह लगभग 8:30 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले बनवारी पुत्र धूड़ाराम, गोपी पुत्र भंवर, हरीश पुत्र बनवारी, गोलू पुत्र बनवारी एवं प्रेम पुत्र बनवारी एकराय होकर आए और अभद्र गाली-गलौज करने लगे। पीडित के विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट , गोपी ने लकड़ी के डंडे से वार किया, जिसके कारण रामेश्वरलाल का दायां हाथ टूट गया और खून निकलने लगा। इस दौरान पीडित
की पत्नी ने बीच-बचाव किया। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां हाथ का ऑपरेशन किया गया। परिवादी ने बताया की बताया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से निर्देश प्राप्त होने के बाद नयाशहर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जाँच हेडकॉन्सटेबल हंसराज को सौपी गयी है






































