|

Breaking:-भाजपा के दिग्गज नेता का निधन,कार्यकर्ताओ में शोक की लहर,कार्यक्रम स्थगित

THE BIKANER NEWS:बीकानेर:-राजस्थान सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता के निधन से पार्टी में छाई शोक की लहर, स्थगित किये कार्यक्रम।

आपको बना दे भाजपा नेता हेम सिंह भड़ाना का सोमवार सुबह 7 बजे निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे। भड़ाना पिछले करीब 5 महीने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। भाजपा के अलवर जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि पूर्व मंत्री का निधन एक निजी अस्पताल में हुआ।

आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

हेम सिंह भड़ाना का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव किशनगढ़बास के भगेरी कलां ले जाया गया है, जहां आज दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी ने उनके सम्मान में अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

राजनीतिक सफर: छात्र राजनीति से कैबिनेट मंत्री तक

हेम सिंह भड़ाना का राजनीतिक सफर काफी प्रभावशाली रहा। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से जुड़कर थानागाजी (अलवर) विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुने गए।

  • ​दूसरी बार विधायक बनने पर उन्हें तत्कालीन वसुंधरा राजे सरकार में पहले राज्य मंत्री बनाया गया।
  • ​बाद में उनके काम और प्रभाव को देखते हुए उन्हें पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया।

जनता से था गहरा जुड़ाव

भड़ाना अपनी साफगोई और जनता से सीधे जुड़ाव के लिए जाने जाते थे। वे भले ही अलवर शहर के वीरसावरकर नगर में रहते थे, लेकिन हर दिन आमजन से मिलने के लिए थानागाजी क्षेत्र में जाते थे। कैंसर का पता चलने के बाद भी उन्होंने लोगों से मिलना-जुलना बंद नहीं किया था।

2023 चुनाव में मिली थी मामूली हार

बीमारी के बावजूद वे राजनीति में सक्रिय रहे। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी कांति प्रसाद से बहुत कम वोटों के अंतर से हार गए थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक जनप्रिय नेता खो दिया है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button