|

Breaking:-स्कूटी सवार युवक की आखों में मिर्ची पावडर फेक कर रुपयो से भरा बैग ले भागे बदमाश

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार युवक के साथ हुई लूट की वारदात। नयाशहर थाना क्षेत्र की कोठारी हॉस्पिटल के आगे शुक्रवार रात करीब 10 बजे की घटना । मौके पर पहुची पुलिस कर रही है जांच। अब तक मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब दस बजे विजय नाम का एक युवक जो मंडी में किसी कंपनी में काम करता है जो कोठारी अस्पताल के आगे से स्कूटी पर जा रहा था। अचानक तीन बाइक सवार आये और उन्होंने स्कूटी सवार की आखों में मिर्ची पावडर फेक दिया और उसके पास से बैग छीनकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बैग में करीब दो लाख रुपये थे। घटना की सूचना पर सिओ सिटी श्रवणदास संत, नयाशहर एसएचओ कविता,एमपी नगर एसएचओ विजेन्द्र सीला पहुंचे और जांच में जुटे है। इलाके में करवाई नाकाबंदी

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button