|

Breaking:-देर रात बैनर विवाद को लेकर तनाव,मौके पर आरएसी तैनात!

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, देश भर में चल रहे बैनर वार के बीच बीकानेर जैसे शांत शहर में भी इसकी झलक देखने को मिल रही है। जिसको लेकर शुक्रवार देर रात दो समुदाय के लोगो के बीच तनाव हो गया। आपको बता दे की दो दिन पहले बीकानेर में एक जगह ऐसा बैनर लगा था जिस पर कुछ विवादित स्लोगन लिखा था। शिकायत के बाद पुलिस ने उस बैनर को हटवा भी दिया था। जिसके बाद उसके जबाब में बैनर लगने शुरू हो गए थे।जिसके बाद कल देर रात कोटगेट के अंदर जोशीवाड़ा और कसाइयों की बारी में फिर से तनाव बढ़ गया।मौके पर आरएसी भी तैनात करनी पड़ी।बताया का रहा है की दोनो समुदाय के लोगो एक दूसरे के जबाब में लगातार बैनर लगते जा रहे थे जिसे तनाव की पैदा होने लगी और दोनो समुदाय के लोग काफी संख्या में एकत्रित होने लगे। सूचना पर पुलिस का जाब्ता पहुचा और एहतियात के तौर पर आरएसी भी बुला ली गयी।फिर दोनो पक्ष के लोगो को समझाई कर मामला शांत करवाया गया।मौके पर पहुचे सीओ सिटी श्रवण दास ने बताया कि दोनों और से लगाये गए बैनर समजाइश के बाद हटा दिए गए है।और इलाके में पुलिस और आरएसी तैनात कर दी गयी है। उसके बाद मौके पर शांति है ।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button