|

BREAKING:- शार्दुल सिंह सर्किल हंगामा, पुलिस ने 5-7 लोगों को हिरासत में लिया

THE BIKANER NEWS:- (बीकानेर):
बीकानेर के शार्दुल सिंह सर्किल क्षेत्र में एक होटल पर कब्जे के प्रयास को लेकर भारी हंगामा हो गया। जमीनी विवाद के चलते तनाव इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को दखल देना पड़ा।
​क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला शार्दुल सिंह सर्किल के पास स्थित एक होटल और जमीनी विवाद से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि देर शाम कुछ लोग जबरन कब्जे की नीयत से होटल में घुस गए। इसके बाद दूसरा पक्ष भी सामने आ गया, जिससे दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और माहौल गर्मा गया।
​पुलिस की त्वरित कार्रवाई
हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ सिटी अनुज दाल और कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मौके से 5-7 लोगों को हिरासत (डिटेन) में लिया है।
​अधिकारी का बयान
इस संबंध में जानकारी देते हुए सीओ सिटी अनुज दाल ने बताया कि पुलिस को कब्जे करने के प्रयास की सूचना मिली थी। जिस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को डिटेन किया है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, खबर है कि इस मामले को लेकर एक पक्ष ने थाने में रिपोर्ट भी दी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button