Breaking:-नयाशहर थाना क्षेत्र में युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग,मचा हड़कंप

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर, बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पर्दाथ डालकर लगाई आग,किया आत्मदाह का प्रयास। नयाशहर थाना इलाके के कोठारी हॉस्पिटल के पास की घटना जहा पर एक 45 वर्षीय शख्स ने ख़ुद पर ज्वलनशील प्रदार्थ डालकर किया आग के हवाले, आसपास लोगो ने तुरंत प्रभाव से आग बुझाई और गंभीर हालत में हॉस्पिटल भेजा। अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।

शख़्स का नाम नंदकिशोर शर्मा ने बताया जा रहा,
जो मानसिक रूप से बीमार है नंदकिशोर शर्मा,
अंत्योदय नगर का निवासी दो साल से करवा रहा मानसिक बीमारी का इलाज , फिलहाल हॉस्पिटल इलाज जारी है। आसपास के लोगों के सहयोग से उसे पीबीएम के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया है।
जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची ओर मामले की जांच में जुटी है। इस सम्बंध में नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि करीब 45 वर्षीय नारायण शर्मा है जो कि मानसिक रूप से बीमार है और अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा ली। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की बीते दो वर्षो से इलाज भी चल रहा है।





































