|

Breaking:-रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त,दो गिरफ्तार

THE BIKANER NEWS:-​बीकानेर:-बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश शर्मा और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।


कोलायत थाना पुलिस और डीएसटी (DST) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक रेस्टोरेंट से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़ किया है।


​मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई:
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोलायत कस्बे के एक रेस्टोरेंट से मादक पदार्थों की सप्लाई की जा रही है। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा और वृत्ताधिकारी कोलायत के सुपरविजन में थाना प्रभारी जसवीर कुमार पुनी ने टीम के साथ ‘गहलोत रेस्टोरेंट’ पर दबिश दी।


​क्या-क्या हुआ बरामद?
तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नशा सामग्री जब्त की, जिसमें शामिल हैं:
​6.39 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन)
​2 किलो 250 ग्राम गांजा
​6 किलो 866 ग्राम डोडा पोस्ट (चूरा व छिलका)
​दो आरोपी गिरफ्तार:
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
​बाबू उर्फ गणपत गहलोत (43), निवासी वार्ड नंबर 10, कोलायत।
​शिवरतन (48), निवासी वार्ड नंबर 10, कोलायत।
​दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


​जांच जारी:
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए केस गजेनर थाना प्रभारी राकेश स्वामी को सौंपा गया है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के आधार पर और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button