Breaking:-बीकानेर में पिता और भाई ने नाबालिग लड़की को 5लाख बेचने और 50 साल के व्यक्ति से जबरदस्ती निकाह करवाने का सनसनी खेज मामला आया सामने, पुलिस जुटी जांच में

THE BIKANER NEWS:-बीकानेरबीकानेर में एक नाबालिग लड़की को उसके पिता ने 5 लाख रुपये में बेचने और 50 साल के व्यक्ति के साथ जबरन निकाह करवाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद नाबालिंग की माँ ने अपने पति बेटे और 50 साल के व्यक्ति समेत 11लोगो के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामला बीकानेर के खाजूवाला थाना इलाके का है।

मिली जानकारी के अनुसार खाजूवाला में पिता ने 5 लाख रुपए में 15 साल की बेटी का सौदा कर दिया और उसने बेटी की मर्जी के बिना 50 साल के व्यक्ति से उसका जबरन निकाह
करवा दिया। निकाह के बाद जब वह नाबालिग से
जोर-जबरदस्ती करने लगा तो लड़की रो पड़ी। वह मौका पाकर वहां से भाग निकली और मां के पास आ गई। मां का आरोप है कि मैं हमेशा से इस
निकाह के खिलाफ थी। लेकिन, पति और बेटे ने रुपयों के लालच में जबरन उसका निकाह कर दिया। थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार प्रजापत ने
बताया- मां ने 12 अगस्त को रिपोर्ट दी है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची के बयान लिए जाएंगे। फिलहाल मामले की जांच जारी है
नाबालिग की मां ने रिपोर्ट में बताया की उसकी 15 साल की बेटी का 50 साल की उम्र के युवक से निकाह करवाने की बात हुई जिसके लिए मेने
साफ मना कर दिया था। इसके बाद पति और बेटा इस निकाह के लिए मुझ पर दबाव बनाने लगे।
पति ने कहा कि उसकी बात हो गई है। वह बेटी का निकाह उसी के साथ करेगा।
6 अगस्त को पति के साथ एक महिला और कुछ अन्य लोग आए। बेटी को धमकाया। इसके बाद पति, बेटा और वो लोग मेरी बेटी को जबरन साथ ले गए। बेटी को तीन दिन किसी स्थान पर एक घर में बंधक बनाकर रखा । इसके बाद मुझे एक कमरे में जबरन बंद कर दिया गया। जबरन निकाह के बाद बेटी को गाड़ी में डालकर ले गए।
इसके बाद 50 साल का व्यक्ति बेटी के साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। इस पर मासूम रोने लगी। किसी भी हरकत के लिए साफ मना कर दिया और भाग कर घर पर आ गई।
नाबालिग की मां ने पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह प्रतिषेध (2006) की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है।




































